file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

दुःखद- रोहडू के दरोटी सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, एक घायल, CM सुक्खू और रोहित ठाकुर ने जताया शोक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश, घायल को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के आदेश
एप्पल न्यूज़, रोहडू/शिमला

रोहड़ू उपमंडल के टिक्कर नावर क्षेत्र में दरोटी गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दरोटी निवासी मां-बेटे सहित तीन नेपाली नागरिकों की जान चली गई। गंभीर रूप से घायल नेपाली मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शिमला रेफर किया गया है।
मृतकों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद और उसकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद, निवासी दरोटी गांव के रूप में हुई है। इनके अलावा हादसे में तीन नेपाली नागरिकों की भी मौत हुई है, जिनकी पहचान निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम के रूप में हुई है।

हादसे पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने तथा घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी टिक्कर क्षेत्र के दरोटी गांव के समीप हुए इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत राशि भी प्रदान की गई है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार टिक्कर मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले पांचों मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के रूप में 15-15 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने आईजी बिमल गुप्ता को नशा मुक्त हिमाचल अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

Sat Oct 31 , 2026
चिट्टा विरोधी अभियान को जन आंदोलन बनाने में निभाई अहम भूमिका, युवाओं की भागीदारी और जनजागरूकता को दिया बढ़ावाएप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) बिमल गुप्ता, आईपीएस को प्रदेश में चलाए जा रहे चिट्टा विरोधी अभियान में उल्लेखनीय योगदान […]

You May Like

Breaking News