हिमाचल सरकार ने 164 “ट्रेनी डॉक्टरों” MO को दी नियुक्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में मिली तैनाती, जानें कौन कहां…!

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सोमवार को बड़ी अधिसूचना जारी करते हुए 164 प्रशिक्षु मेडिकल ऑफिसरों (Trainee Medical Officers) की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिफारिश पर राज्यपाल द्वारा स्वीकृत की गई हैं।

अधिसूचना के अनुसार इन नियुक्तियों की प्रारंभिक अवधि एक वर्ष के लिए होगी। चयनित मेडिकल ऑफिसरों को प्रतिमाह ₹33,660/- का समेकित वेतन तथा प्रोत्साहन भत्ता उपलब्ध होगा। यह व्यय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) फंड से वहन किया जाएगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और चयनित मेडिकल ऑफिसरों को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है।

इस कदम से प्रदेश के दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कर्मचारियों को संशोधित वेतन नियम 7A को हटाने की अधिसूचना स्थगित, कर्मचारियों का कल्याण सर्वोपरी -CM

Mon Sep 8 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सक्खू के निर्देशों के उपरान्त वित्त विभाग ने 6 सितम्बर, 2025 को हिमाचल प्रदेश सिविल सेवायें (संशोधित वेतन) नियम, 2022 में नियम 7ए को हटाने की अधिसूचना को स्थगित कर दिया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार […]

You May Like

Breaking News