file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

INDIA Block की दिल्ली रैली में शामिल हुए हिमाचल माकपा के हजारों कार्यकर्ता- संजय

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के हजारों कार्यकर्ता 1नवम्बर को INDIA Block की दिल्ली रैली में शामिल हुए। इस महारैली में देश के लाखों लोगों ने शामिल होकर केंद्र की बीजेपी की मोदी शाह की कठपुतली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जिनके द्वारा देश के करोड़ों लोगों के वोट काटे तथा उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित किया गया है उनको बर्खास्त करने तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई।

इसके साथ ही SIR की प्रक्रिया को रद्द करने तथा जिनके वोट काटे गए हैं उनके वोट बहाल किए जाए। इसके साथ ही चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के कानून में संशोधन किया जाए और देश में चुनाव सुधार किए जाए।
इस महारैली में लाखों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने लोकतंत्र व संविधान का गला घोंटने वाली RSS के नेतृत्व में बीजेपी सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि जब तक वोट चोर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त नहीं किया जाता और SIR को रद्द करने की मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक ये आंदोलन नहीं रुकेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

PIT-NDPS एक्ट के तहत शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस वर्ष 43 नशा तस्कर किए निरुद्ध

Mon Nov 2 , 2026
आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा, वर्ष 2025 में तीन और 2024 में एक भी तस्कर नहीं हुआ था निरुद्धएप्पल न्यूज़, शिमला नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए शिमला पुलिस ने अब निवारक कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की कार्रवाई अब केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं […]

You May Like

Breaking News