उपमुख्यमंत्री होंगे लवी मेला के समापन समारोह में मुख्यातिथि

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री आज जिला शिमला के रामपुर बुशहर उपमंडल में आयोजित किये जा रहे 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 

एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे रामपुर पहुंचेंगे और 3 बजे अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके पश्चात वह अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2023 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भी उपस्थित रहेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने ई-चार्जिंग स्टेशन पर 10 दिन में मांगी रिपोर्ट, 680 करोड़ की स्टार्ट अप योजना का जल्द होगा शुभारंभ

Tue Nov 14 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग से ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के संबंध में 10 दिन के भीतर वस्तु-स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-वाहनों के संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में […]

You May Like

Breaking News