रोहडू SDM Office और कोर्ट को “बम से उड़ाने” की धमकी, पोस्टर लगाकर दी चेतावनी

एप्पल न्यूज़, रोहडू/शिमला
शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम कार्यालय रोहड़ू के बाहर बम से उड़ाने की धमकी वाले पोस्टर चिपके मिले।

पोस्टर मिलने से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पोस्टरों में एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कार्यालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि पोस्टर लगाने वालों की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने कहा है कि दहशत फैलाने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें। मामले की जांच जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नव-पदोन्नत प्रधानाचार्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, पदोन्नति के लिए जताया आभार

Fri May 8 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश हेडमास्टर्स कैडर ऑफिसर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधिमण्डल ने हाल ही में 834 प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, इनमें 539 हेडमास्टर और 295 प्रधानाचार्य शामिल हैं। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News