file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

बिहार चुनाव की थकान मिटाने राहुल गांधी पहुचे शिमला, छरावड़ा में बहन प्रियंका के घर पर दो दिन रुकेंगे

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

बिहार चुनाव की थकान मिटाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंच गए। वे चंडीगढ़ तक हवाई जहाज में आए और वहां से सड़क मार्ग से गुपचुप शिमला के निकट छराबड़ा में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के घर छराबड़ा पहुंचे।

\"\"

बताया जा रहा है कि वे दो दिन तक शिमला में ही रुकेंगे ओर इस दौरान वे किसी से नही मिलेंगे। इससे पहले वे अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ यहां आए थे , लेकिन इस बार वे यहां अकेले ही आए हैं । इससे पहले कोरोना काल के दौरान प्रियंका गांधी व उनके कुछ रिश्तेदार अगस्त माह में छराबड़ा आए थे।

उन्होंने इसके लिए प्रसासन से अनुमति भी ली थी ।वही बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद राहुल गांधी थकान उतारने के लिए हिमाचल की वादियों में आए हैं । बिहार चुनावों में राहुल गांधी ने कई रैलियां की है ।
बता दे प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर है । घर को पहाड़ी शैली में बनाया गया है ओर सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा भी यहां आते रहते है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नगर निगम मंडी में होंगे 15 वार्ड, वार्डों के परिसीमन का प्रस्ताव निरीक्षण के लिए उपलब्ध, जानें किस वार्ड में कौन सा क्षेत्र-

Fri Oct 30 , 2020
एप्पल न्यूज़, मंडी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने नगर निगम मंडी को वार्डों में बांटने और प्रत्येक वार्ड की सीमाएं निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव का नोटिस जारी किया है। इस प्रस्ताव को आम जनता के निरीक्षण, आपत्ति तथा सुझावों के लिए 5 नवंबर तक उपायुक्त कार्यालय और नगर निगम मंडी कार्यालय […]

You May Like

Breaking News