file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

SDM आनी से मिला व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल, मेला समाप्ति के दो सप्ताह बाद भी क्यों सजा है बाजार, व्यपारियों में रोष

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी के राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में आनी मेला खत्म होने के दो सप्ताह बाद भी बाजार सजने से आनी कस्बे के व्यापारियों में नगर पंचायत आनी के प्रति रोष है।

जिसे हटाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को एसडीएम आनी नरेश वर्मा से उनके कार्यालय में मिला।

व्यापारियों की बात सुनने के बाद एसडीएम ने नगर पंचायत आनी की अध्यक्ष सरसा देवी से बात कर उन्हें डोम बाजार को वीरवार शाम तक बन्द करने और शुक्रवार सुबह तक राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम से हटाने के निर्देश दिए।

एसडीएम आनी ने व्यापार मंडल आनी के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वैसे तो बाजार बंद हो जाएगा यदि शुक्रवार तक बाजार बंद नहीं हुआ तो नोटिस देकर पक्ष सुना जाएगा जिसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल सहित सभी व्यापारियों का कहना है कि 8 से 11 मई तक चले आनी मेला को समाप्त हुए 15 दिन हो गए, जबकि मेला मैदान से सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें 16 मई तक समेट दी थी।

लेकिन राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम से डोम बाजार को व्यापार मंडल के बार बार आग्रह के बाद भी नगर पंचायत द्वारा न हटाया जाने से व्यापार मंडल के सदस्यों में रोष है।

उन्होंने चेताया कि यदि शुक्रवार तक दुकानें न हटाई गई तो,व्यापारियों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं व्यापार मंडल आनी ने एसडीएम आनी और नगर पंचायत से मांग की है कि भविष्य में लगने वाले आनी मेला या फिर लवी मेला सिराज उत्सव के दौरान दुकानें सजाने को लेकर मेला शुरू होने के 2-3 दिन पहले और मेला समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर दुकानें हटाने के आदेश लिखित में जारी किये जाने चाहिए, ताकि साल भर प्रशासन, नगर पंचायत का सहयोग करने वाले व्यापार मंडल आनी के व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वहीं एसडीएम आनी नरेश वर्मा के शुक्रवार सुबह तक राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम से हर हाल में दुकानें हटाने और अवमानना पर नोटिस जारी करने के आश्वासन के बाद व्यापारी वापिस लौट आए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- HRTC बसों में महिलाओं को प्रदेश भर में 50% किराया माफ, 1 मई से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी फ्री, फिर खुला नौकरियों का पिटारा

Thu May 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता मे यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना को मंजूरी प्रदान की गई। यह योजना केंद्र और राज्य सरकार तथा महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रारम्भिक शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त […]

You May Like

Breaking News