सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

डंसा-लालसा में पंचायत स्तर नशा निवारण समिति की बैठक, नशे के विरुद्ध करें काम, मुख्य स्थानों पर लगाएं CCTV

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत मंदिर प्रांगण, लालसा में पंचायत स्तर नशा निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत लालसा एवं डन्सा के लगभग 70 गणमान्य पुरुष एवं महिलाओं सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या पर नियंत्रण एवं जागरूकता बढ़ाना रहा।
बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को मादक पदार्थ अधिनियम तथा PIT NDPS Act के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया गया।

विशेष रूप से युवाओं एवं स्कूली बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही स्कूलों एवं कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया।


बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दोनों पंचायतों के मुख्य बाजार एवं चौकियों में CCTV कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे निगरानी बढ़ाई जा सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

साथ ही, क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के सत्यापन (Verification) में सहयोग करने की अपील भी की गई, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।
इसके अतिरिक्त, “ड्रग फ्री हिमाचल ऐप” एवं पुलिस द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की गई और लोगों से अपील की गई कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें, जिसकी गोपनीयता पूर्णतः सुरक्षित रखी जाएगी।

बैठक में नशे के आदी व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने हेतु पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

नोग वैली के देवता "टौणु नारायण" मंदिर की 15-16 अप्रैल को होगी "प्राण प्रतिष्ठा"

Mon Mar 30 , 2026
एप्पल न्यूज़, डंसा/रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर के नोगवैली क्षेत्र के बाहली में स्थित देवता “टौणु नारायण” मंदिर में 15 और 16 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।मंदिर समिति के अनुसार, बीते वर्ष दिसंबर माह में भीषण बागवान […]

You May Like

Breaking News