नोग वैली के देवता “टौणु नारायण” मंदिर की 15-16 अप्रैल को होगी “प्राण प्रतिष्ठा”

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, डंसा/रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर के नोगवैली क्षेत्र के बाहली में स्थित देवता “टौणु नारायण” मंदिर में 15 और 16 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
मंदिर समिति के अनुसार, बीते वर्ष दिसंबर माह में भीषण बागवान द्वारा अपने खेत में खरपतवार में लगाई आग की चपेट मे आने से प्राचीन शैली में निर्मित यह मंदिर बुरी तरह जल गया था।

इसके बाद परशुराम मंदिर समिति ने मंदिर के पुनर्निर्माण का जिम्मा उठाया और करीब ढाई माह के भीतर ही बिना किसी सरकारी सहायता के मंदिर को दोबारा खड़ा कर दिया।
करीब साढ़े सात हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा क्षेत्र के आराध्य देवता साहिब दमुख की उपस्थिति में संपन्न होगी।

देवता साहिब 15 अप्रैल को मंदिर परिसर पहुंचेंगे, जबकि 16 अप्रैल को विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य रस्म अदा की जाएगी।


रविवार को मंदिर समिति की बैठक सराय हॉल में प्रधान खेल चंद नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

समिति के अनुसार, मंदिर के पुनर्निर्माण पर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
इस धार्मिक आयोजन में दशोटी क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर समिति ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं ताकि यह आयोजन भव्य और सफल बनाया जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

सिरमौर के श्रीरेणुकाजी क्षेत्र में बांदल-सुराग सड़क पर कार खाई में गिरी, 2 की मौत

Mon Mar 30 , 2026
एप्पल न्यूज़, सिरमौरहिमाचल प्रदेश में रविवार को दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। एक हादसा जिला सिरमौर में सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आया, जबकि दूसरा मामला बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यस्थल पर लापरवाही से जुड़ा है।पहला हादसा सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News