file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पंचायत चुनाव 2022 के विधानसभा चुनावों की आधारशिला, हर एक गांव पर फोकस करे कार्यकर्ता- सुरेश

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा जिला शिमला के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, जिला शिमला प्रभारी डेज़ी ठाकुर, प्रदेश सचिव पायल वैद्य एवं कुसुम सदरेट उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि मेहता द्वारा की गई।
बैठक में भाजपा समर्थित जिला परिषद उम्मीदवार भी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की आगामी पंचायती राज चुनावों में भाजपा एक एक गांव पर ध्यान केंद्रित कर काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायत से पार्लमेंट की नीति पर काम करती है और यह चुनाव इसका पहला चरण है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेगी और इन चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को चुनावी टिप देते हुए कहा कि वह जल्द ही अपनी चुनाव टोली का निर्माण भी करें और घर-घर तक संपर्क बनाएं।
यह चुनाव 2022 के विधानसभा चुनावों की आधारशिला है।
भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि आज से ही भाजपा के कार्यकर्ता चुनावों की दृष्टि से फील्ड में डट जाएंगे। इन चुनावों में भी भाजपा बूथ स्तर पर कार्य करेगी और एक सटीक रणनीति के साथ चुनावों में जीत हासिल करेगी। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव प्रबंधन के टिप्स दिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों में विदेशी निवेशकों का भरोसा बरकरार, दिसंबर में 60,000 करोड़ रुपये निवेश : अनुराग ठाकुर

Wed Dec 30 , 2020
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कोरोना आपदा के बावजूद मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों में विदेशी निवेशकों का भरोसा बने रहे व सिर्फ़ दिसंबर महीने में 60 हज़ार करोड़ रुपए का विदेशी निवेश भारत में आने की जानकारी दी है। अनुराग ठाकुर ने […]

You May Like

Breaking News