file_0000000079f07206b3704b249959de9d (1)
previous arrow
next arrow

मंडी के कमांद में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, CM सुक्खू ने जताया शोक

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

पधर सड़क हादसा: मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता के निर्देश

एप्पल न्यूज, शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के पधर उपमंडल में कमांद के निकट हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।

इस भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और घायल व्यक्ति को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकग्रस्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

ऊना के ज्वार में टैक्सी से 65.32 ग्राम चिट्टा बरामद, हमीरपुर के 4 युवक गिरफ्तार

Sun Jun 1 , 2025
एप्पल न्यूज, ऊना जिला ऊना में सीआईए स्टाफ की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए शनिवार सुबह एक टैक्सी से 65.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। यह कार्रवाई अंब-नादौन रोड पर ज्वार इलाके में की गई, जिसमें हमीरपुर जिला के चार युवकों को गिरफ्तार किया […]

You May Like

Breaking News