IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ऑडियो वायरल मामले में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष और चुराह विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. हंसराज के एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

हिमाचल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि हंसराज के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनसे जल्द से जल्द पद से इस्तीफा लिया जाए।

सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि ऑडियो में जिस तरह विधायक प्रिंसिपल से बात कर रहे हैं, वह भाजपा के चरित्र को दर्शाता है।

यही नहीं, विधायक हंसराज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नाम पर भी प्रिंसिपल को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

हिमाचल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्कूल में जाकर विद्यार्थी को थप्पड़ मारा था।

उस समय भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन अब वह समय आ गया है जब उन पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रिंसिपल के सहयोग में खड़े हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस ऑडियो में हंसराज कथित रूप से अपने भतीजे की एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराने के लिए प्रिंसिपल से बात कर रहे हैं।

एडमिशन के लिए प्रिंसिपल के इनकार के बाद हंसराज ने उन्हें पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नाम से धमकाया और फिर अफगानिस्तान ट्रांसफर करने की भी बात कही जो शर्मनाक है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र साबित होगा ‘देव लोक', CM ने मनाली के बढग्रां में 46 करोड़ से निर्मित पारम्परिक कला एवं शिल्प केन्द्र का किया लोकार्पण

Sat Oct 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, मनाली मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मनाली के निकट बड़ाग्रां बिहाल में सार्वजनिक निजी भागेदारी के अन्तर्गत 46 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पारम्परिक कला एवं शिल्प केन्द्र का लोकार्पण किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मनाली विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और एशियन डेवल्पमेंट बैंक की परियोजना […]

You May Like

Breaking News