सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

12 जून को आयोजित होगा शिमला विधानसभा “बाल सत्र”, विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने की घोषणा….

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जयपुर डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान का आयोजन 12 जून को किया जाएगा।

इस तारीख की घोषणा हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने पोस्टर पर लिख कर की।

इस मौके पर अध्यक्ष जी ने बच्चों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की और उन्हें शिमला विधानसभा में निमंत्रण दिया।

इस अभियान के तहत 68 बच्चों को एक दिन का बाल विधायक बनने का मौके मिलेगा. वह 12 जून को शिमला विधानसभा में आयोजित होने वाले “बाल सत्र” का हिस्सा बनेंगे।

जिसके तहत वह सरकार को आम जन की परेशानियों और सुझाव साझा कर सकेंगे।

गौरतलब है की पोस्टर विमोचन के समय डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली जान्हवी शर्मा भी मौजूद थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें डिजिटल बाल मेला और एल.आई.सी द्वारा ही राजस्थान विधानसभा “बाल सत्र” का आयोजन 2021 में किया गया था।

जिसमें 200 बच्चे, बाल विधायक बन विधानसभा में विधायकी प्रक्रिया का हिस्सा बने थे. इस सत्र में मुख्यमंत्री से स्पीकर तक सभी किरदार बच्चों ने ही निभाये थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की कुल योजना राशि का 9% जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए चिन्हित

Fri Apr 14 , 2023
काजा में हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह से और प्रगाढ़ होगा सांस्कृतिक जुड़ाव एप्पल न्यूज़, शिमलाप्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण एवं संतुलित विकास के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सशक्त प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्र राज्य के 42.49 प्रतिशत क्षेत्र में फैला […]

You May Like

Breaking News