file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल की जनता तक पहुंचा “रिवाज़ बदलने का नारा”, BJP एग्जिट पोल से जीतेगी ज्यादा सीटें- जयराम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल के बाद बीजेपी काफ़ी उत्साहित हैं। बीजेपी एग्जिट पोल में बेहतर स्थित में नजर आ रही हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दोबारा सरकार बनाने का दावा किया हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी एग्जिट पोल और सर्वेक्षणों में भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है जबकि आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी।

उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा चलाए गए रिवाज बदलने के नारे को घर-घर तक पहुंचाया गया है और लोगों ने इसे अपनाया भी है। सभी एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बना रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के 5 साल के कार्यकाल में विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया है जिसे देश भर में बेहतर आंका गया है।

उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के साथ ही कोरोना से दो वर्ष में विकास की रफ्तार में कुछ कमी आई। इसके बावजूद पांच सालों में रिकॉर्ड सड़कों का निर्माण हुआ. बहुत काम किए गए हैं और बहुत कुछ आगे करने को हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

SJVN की लूहरी जल विद्युत परियोजना कार्यालय बित्थल में मजदूर किसानों ने संयुक्त तौर पर किया धरना प्रदर्शन 

Wed Dec 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी एसजेवीएनएल की लूहरी जल विद्युत परियोजना के  कार्यालय परिसर बित्थल में मंगलवार को सीटू के कार्यकर्ताओं ने परियोजना प्रवंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया।   इस दौरान  हिमाचल किसान सभा पूर्व महासचिव डॉ. ओंकार शाद. सचिव देवकी नंद. जिला महासचिव पूर्ण ठाकुर. […]

You May Like

Breaking News