किशोरी लाल बोले- आनी क्षेत्र के विकास को तत्पर रहें अधिकारी, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर अधिकारियों से लिया फीडबैक

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अधिकारी तत्पर रहें। विभिन्न विकास कार्यों को समय पर गति प्रदान करें और लंबित कार्यों पर तेजी लाएं। क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने ये बात बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों से कही।


 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में बीते साल जुलाई महीने में मुख्यमंत्री ने आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 243 करोड़ रुपए की सौगात प्रदान की है। निरमंड में एसडीएम कार्यालय के साथ साथ, एसडीओ आईपीएच का शवाड में नया कार्यालय खोलने सहित दर्जनों सरकारी संस्थानों को स्तरोन्नत करने का कार्य भी मुख्यमंत्री के सक्षम दिशानिर्देशों के बाद संभव हो पाया है।
इस मौके पर उन्होंने आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के आनी क्षेत्र के दौरे को लेकर भी अधिकारियों से फीडबैक लिया। आईपीएच, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे।
उन्होंने एसडीएम आनी कुलदीप पट्याल को मामले पर विशेष दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही विभिन्न योजनाओं की सूची तैयार करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी समय में भी वह विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। विधायक किशोरी लाल सागर ने अधिकारियों से अपील की कि आनी विधानसभा क्षेत्र की प्रगति के लिए संभव कदम उठाएं। इस मौके पर एसडीएम आनी कुलदीप पटयाल, भाजपा मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, डीएसपी रविंद्र नेगी, तहसीलदार आनी दिलीप कुमार, तहसीलदार निरमंड देवी सिंह कौशल सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की प्रान्त योजना बैठक GSSS हमीरपुर में आयोजित, मिश्रा बोले- संगठन शिक्षकों की समस्याओं को तभी हल कर सकता है जब हर शिक्षक तक पहुंच हो

Wed Feb 16 , 2022
प्रान्त योजना बैठक का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा आयोजित की गई ।वार्षिक प्रान्त योजना बैठक की अध्यक्षता प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार ने की। प्रान्त महामंत्री डॉ माम राज पुंडीर ने सभी का स्वागत किया। जिला जिला अध्यक्ष हमीरपुर नरेश शर्मा ने […]

You May Like

Breaking News