IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने किया डॉ ममता की पुस्तक ‘‘हिमाचल की हिन्दी कहानी में लोक जीवन’’ का विमोचन

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में डॉ ममता की लिखी पुस्तक ‘‘हिमाचल की हिन्दी कहानी में लोक जीवन’’ का विमोचन किया।

लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि डॉ ममता ने जीवन परिवेश के दबाव में बनते-बिगड़ते मानवीय मूल्यों, रिश्तों और संवेदनाओं को कहानी में बड़े ही अच्छे तरीके से अभिव्यक्त किया है।

कहानी अनुभव की प्रमाणिकता पर बल देकर व्यक्ति को उसके बाहरी व भीतरी तनावों के साथ पहचानती है और सामाजिक स्थिति व विडम्बाओं को अभिव्यक्त करती है।

इस अवसरपर संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ मस्त राम शर्मा, भाषा एवं संस्कृत विभाग के पूर्व सहायक निदेशक त्रिलोक सूर्यवंशी, वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन शर्मा भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

PCB हिमाचल द्वारा पर्यावरण विषय पर पहली बार होगा "हिमाचल एनवायरो क्विज-2022" का आयोजन, ऐसे लें भाग...

Fri May 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बच्चों में जागरूकता पैदा करने और पर्यावरण को बचाने हेतुजागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से पर्यावरण विषय पर पहली बार राज्य स्तरीय इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता‘‘हिमाचल एनवायरो क्विज- 2022‘‘ का आयोजन कर रहा है। क्विज का आयोजन आईटीसी निमाइल केसाथ उसके कॉरपोरेट […]

You May Like

Breaking News