file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रोहड़ू के बकरालू भुण्डा महायज्ञ के लिए CM ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

जिला शिमला, रोहड़ू के एक प्रतिनिधिमंडल ने दलगांव मंदिर में बकरालू भुण्डा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर आज यहां मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने इस अनुष्ठान को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लोगों की देवी-देवताओं में गहरी आस्था और विश्वास है तथा यह महायज्ञ क्षेत्र के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें भी रखीं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अनुष्ठान के आयोजन के लिए सरकार सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में पानी से जुड़े सभी कानूनों को जोड़कर बनेगा "अंब्रेला एक्ट"- मुख्यमंत्री

Tue Oct 15 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को पानी से जुड़े सभी कानूनों को जोड़कर एक अंब्रेला एक्ट बनाने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाएगा। शिमला में एक हाई पावर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News