file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल में मई महीने में 84% ज्यादा बारिश के साथ टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मई महीने में हो रही बेमौसमी बारिश ने गर्मी में सर्दी का एहसास करा दिया है। मई में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट से लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेने को मजबूर है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में मई महीने में अब तक सामान्य से 84 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

बीते 19 सालों में मई महीने में अब तक इतनी बारिश नहीं हुई थी। प्रदेश के अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक कम चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हो रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की फ्रीक्वेंसी भी ज्यादा है और इसका असर भी ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून के पहुंचने का समय है जून महीने का होता है, लेकिन प्री मॉनसून में ही अधिक बारिश होने की वजह से इस बार मॉनसून में कम बारिश होने की संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने फतेहपुर में की 43.34 करोड़ की विकास योजनाएं समर्पित, रैहन को थाना, 5 करोड़ की लागत से गौ-अभ्यारण्य के निर्माण की घोषणा

Wed May 31 , 2023
एप्पल न्यूज़, फतेहपुर, कांगड़ा पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य पर कर्ज का आंकड़ा लगभग 75000 करोड़ रुपये छूने के बावजूद इसे कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जायेंगे। राज्य सरकार, राजस्व के संसाधन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए […]

You May Like

Breaking News