रामपुर बुशहर के मशनु में आसमानी बिजली गिरने से दो की मौत, पेड़ का आसरा लेना बना मौत का कारण

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर बुशहर के मशनु में बिजली गिरने से दो नेपाली मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 67:30 बजे जब दोनों नेपाली मजदूर अपने ढेरे की ओर आ रहे थे तो अचानक मौसम खराब हुआ और जोरदार बारिश आने लगी। इसी बीच दोनों ने बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे शरण ले ली।


उन्हें क्या पता था कि यही पेड़ उनके लिए मौत का पैगाम लेकर आएगा। कुछ ही देर में बिजली कड़की और पेड़ को चीरते हुए दोनों मजदूरों को चपेट में ले लिए। दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।
ग्राम पंचायत मशनु की प्रधान विभा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतकों की पहचान नेपाली रेशम और विशाल के रूप में हुई है जो मशनु में शिशुपाल के ढेरे में रहते थे। जिसके बाद दोनों को मौके से सराहन ले जाया गया जहां आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे। पुलिस 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी की लझेरी पंचायत के डीम छलाली में कोरोना के 20 नए मामले

Tue May 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी आनी खण्ड की लझेरी पँचायत के डीम व छलाली गांव में कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए हैं। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया।हालांकि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल ऐड के साथ कोरोना संक्रमित लोगों को होम आईसोलेशट कर […]

You May Like

Breaking News