सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंनर व्हील क्लब शिमला मिडटाउन की डिस्ट्रिक्ट चैयरपर्सन ने किया शिमला का दौरा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, नीरज डोगरा शिमला

इंनर व्हील क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन की डिस्ट्रिक्ट चैयरपर्सन कांता कपूर ने शिमला का दौरा किया और क्लब के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।इस बैठक में इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन की डिस्ट्रिक्ट चैयरपर्सन कांता कपूर ने कहा कि क्लब द्वारा पूर्व में किये गए समाजसेवा के कार्यों का लेखा जोखा लिया। वहीं आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की।


इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन की डिस्ट्रिक्ट चैयरपर्सन कांता कपूर ने कहा की इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो कई वर्षों से सामाजिक भलाई के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा की सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि ये मैहिलाओं की संस्था है जो महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य कर रही है। कांता कपूर शिमला में अपने दौरे के दौरान क्लब के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के उपरांत बोल रही थीं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्लब का प्रयास यही रहता है कि ज़रूरत मन्द युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसी को नज़र रखते हुए महिलाओं को ब्यूटीशियन के कोर्स के साथ साथ सिलाई कढ़ाई भी सिखाई जाती है।

वहीं ज़रूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भी क्लब द्वारा दी जाती है। इसके अलावा गरीब लड़कियों की शादिया भी करवाई जाती है। इसके साथ हेर उन्होंने क्लब की अन्य गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला साथ ही आगामी कार्यक्रमो के बारे में भी बताया।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM जयराम के 4 नगर निगमों में आचार संहिता के उल्लंघन का कड़ा संज्ञान लेते हुए कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत

Fri Apr 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चार नगर निगमों में आचार संहिता के उल्लंघन का कड़ा संज्ञान लेते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने का निर्णय लिया है।प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम के प्रभारी वेद प्रकाश ठाकुर ने इस संदर्भ में प्रदेश के चारो नगर […]

You May Like

Breaking News