नाथपा झाकड़ी हाइड्रो प्रोजेक्ट ने वित्त वर्ष 2024-25 में 7421.453 मिलियन यूनिट का तीसरा उच्चतम वार्षिक उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया

एप्पल न्यूज, झाकड़ी शिमला

एसजेवीएन की फ्लैगशिप परियोजना 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्त वर्ष 2024-25 में 7421.453 मिलियन यूनिट हासिल किया है, जो संयंत्र के आरम्भ होने के बाद से तीसरा उच्चतम वार्षिक ऊर्जा उत्पादन है।

इससे पूर्व, तीसरा उच्चतम वार्षिक ऊर्जा उत्पादन 7313.784 मिलियन यूनिट के रूप में दर्ज किया गया था, जो वित्त वर्ष 2015-16 में हासिल किया गया था।

पहला उच्चतम और दूसरा उच्चतम वार्षिक उत्पादन रिकॉर्ड क्रमशः 7610.257 मिलियन यूनिट और 7445.431 मिलियन यूनिट है जो वित्त वर्ष 2011-12 और 2019-20 के दौरान हासिल किए गए थे।

एनजेएचपीएस ने वित्त वर्ष 2024-25 में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 13 अगस्त, 2024 को 39.572 एमयू का अब तक का सर्वाधिक एकल-दिवसीय उत्पादन रिकॉर्ड हासिल किया गया।

साथ ही, जुलाई 2024 में 1222.170 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन रिकॉर्ड हासिल किया गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 3450.98 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक त्रैमासिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाया गया।

एनजेएचपीएस ने 1 दिसंबर, 2024 को 6612 मिलियन यूनिट की दूसरी सबसे तेज डिज़ाइन ऊर्जा भी हासिल की।

परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पॉवर स्टेशन के प्रत्येक विभाग के अटूट समर्थन को समर्पित किया।

उन्होंने विशेष रूप से संचालन एवं रखरखाव टीम और नाथपा में बांध टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।

उन्होंने अद्वितीय समर्थन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए एसजेवीएन प्रबंधन के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी कार्रवाई- सिरमौर "गोहत्या" गिरोह का पर्दाफाश, हिमाचल और उत्तराखंड में संयुक्त कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

Tue Apr 1 , 2025
एप्पल न्यूज़, सिरमौर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 24 घंटे के भीतर अवैध गोहत्या में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 31 मार्च 2025 को ढालीपुर नदी के किनारे गोवंश के अवशेष मिलने के बाद की गई, जिससे हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा […]

You May Like

Breaking News