सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कंगना की कांग्रेस नेताओं पर की गई बयानबाजी निंदनीय, गिरा रही राजनीति का स्तर- महेश्वर चौहान

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत द्वारा कांग्रेस नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह पर की गई बयान बाजी पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने बताया कि कांग्रेस इस मामले में चुनाव आयोग को शिकायत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना आए दिन अपनी बयान बाजी से प्रदेश में राजनीति का स्तर गिरा रही है और कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करने वाली है। इससे पूर्व भी कांग्रेस नेता और मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर की गई निजी टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दो शिकायत है दर्ज करवाई है ।

महेश्वर सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत जब से प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रही है आए दिन आपत्तिजनक बयान बाजी कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं को लेकर कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू , इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह जैसे नेताओं के बारे में जिस प्रकार की बयान बाजी कंगना रनौत कर रही है उसे कांग्रेस बरदाश्त नहीं करने वाली। इनका आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी सार्वजनिक मंचों से अपनी नासमझी का सबूत दे रही है और प्रदेश में इस तरह की बयान बाजी से माहौल खराब कर रही है। महेश्वर चौहान ने बताया कि इससे पूर्व भी कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दो शिकायत की है। उन्होंने भाजपा से इस तरह की बयान बाजी रोकने की उम्मीद जताई है और कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित बड़ा राजनीतिक दल है और उन्हें मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य ने सुल्तानपुरी के लिए बनूटी में की रैली, बोले- MP बनने के बाद भी शिमला ग्रामीण के विकास कार्य नहीं होंगे धीमें

Tue May 7 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सांसद बनने के बाद भी वह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो को कम या धीमा नही होने देंगे। उन्होंने कहा है कि उनका शिमला ग्रामीण से राजनैतिक  ही नही एक पारिवारिक रिश्ता है और इस क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News