IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला के जुन्गा में 25 से 28 अक्टूबर तक होगा तीसरा पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल, ग्रेट खली होंगे मुख्य आकर्षण

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
राजधानी शिमला के जुन्गा में 25 से 28 अक्टूबर तक तीसरा शिमला पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल और हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में देश-विदेश के नामी पैराग्लाइडर आसमान में अपने रोमांचक करतब दिखाएंगे। फेस्टिवल में 15 विदेशी और 70 भारतीय पैराग्लाइडर हिस्सा लेंगे, जो चार दिन तक जुन्गा की वादियों में उड़ान भरते नज़र आएंगे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 अक्टूबर को फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे, जबकि 26 अक्टूबर को विश्व प्रसिद्ध भारतीय रेसलर ग्रेट खली मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आयोजन के दौरान प्री पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी वर्ल्ड कप और प्री एशियन लीग चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

फेस्टिवल निदेशक अरुण रावत ने जानकारी दी कि इस आयोजन का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेलों (Adventure Sports) को बढ़ावा देना और पर्यटकों को आकर्षित करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सात देशों से पैराग्लाइडर हिस्सा ले रहे हैं।

“प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए सभी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। प्रतियोगिता को जज करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी जजों को आमंत्रित किया गया है,” उन्होंने कहा।

फेस्टिवल के दौरान साहसिक खेलों के साथ-साथ हिमाचल के पारंपरिक उत्पादों, व्यंजनों और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी एवं बिक्री भी की जाएगी। साथ ही स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे।

पैराग्लाइडिंग प्रेमियों के लिए यह फेस्टिवल न केवल रोमांच का अनुभव देगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी पर्यटन से जुड़े अवसर प्रदान करेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतज़ाम किए हैं ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share from A4appleNews:

Next Post

"भाई दूज" पर महिलाओं के लिए HRTC बसों में हिमाचल के भीतर सुर्यास्त तक "फ्री यात्रा"

Thu Oct 23 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला भाई दूज के पर्व पर हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने इस अवसर पर महिलाओं के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक फ्री बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। निगम प्रबंधन की ओर से जारी निर्देशों […]

You May Like

Breaking News