file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

किन्नौर जिला परिषद- लॉटरी से हुआ नतीजा, न तुम जीते न हम हारे, BJP के निहाल चारस अध्यक्ष कांग्रेस की प्रिया नेगी उपाध्यक्ष- दोनों ओर जश्न

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा किन्नौर

आखिर तीसरी बैठक में किन्नौर जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्णय हो ही गया। सोमवार को 10 सीटों वाले किन्नौर जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाबो में भाजपा समर्थित निहाल चारस को पांच मत पड़े। इसी तरह कांग्रेस समर्थित भजिन्दर सिंह को भी पांच ही मत पड़े। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में खड़े दोनों को पांच पांच मत पड़ने पर लॉटरी के द्वारा अध्यक्ष का चुना करवाया गया। जिस में निहाल चारस अध्यक्ष घोषित किए गए।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रिया नेगी को पांच व भाजपा समर्थित विमल देवी को भी पांच मत पड़े। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव भी लॉटरी से करवाया गया। जिस में प्रिया नेगी को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
डीसी किन्नौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर हेमराज बैरवा ने निहाल चारस को अध्यक्ष व प्रिया नेगी को उपाध्यक्ष घोषित किया वह उन्हें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

पैट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम की वृद्धि से आम जनता का खून चूस रही है भाजपा सरकार- यशवंत छाजटा

Mon Feb 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला जिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार व् प्रदेश सरकार पर हमला बोला है ।बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार_सरकार? यह नारा चुनाव में खूब चला था ।।लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार वह प्रदेश सरकार अब […]

You May Like

Breaking News