IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

IAS प्रबोध सक्सेना ने संभाला हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव का कार्यभार, बधाई देने वालों का लगा तांता

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले सक्सेना नई सरकार के नए मुख्य सचिव हैं।

मुख्य सचिव के तौर पर पूरे राज्य की अफसरशाही की कमान सक्सेना के हाथों में है। ऐसे में उन पर कांग्रेस की नई सरकार की नीतियों का फायदा जनता तक पहुंचाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद प्रबोध सक्सेना ने कहा कि अभी सरकार को बने 3 हफ्ते का ही समय हुआ है।

उन्हें भी नई सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। वह सरकार की नीतियों को को जनता तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लीग से हटकर काम कर रहे हैं. ऐसे में सक्सेना पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहने वाली है।

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की इस गारंटी को पूरा करने में मुख्य सचिव की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

अब "न्यूयॉर्क पुलिस" की तर्ज पर क्राइम केस "सॉल्व" करेगी हिमाचल पुलिस, नए साल में "क्राइम रेट" कम करना लक्ष्य- DGP

Mon Jan 2 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल पुलिस ने नए साल में क्राइम रेट को कम करने की बात कही है। वहीं हिमाचल पुलिस नए साल में न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर क्राइम केस को सॉल्व करने में अहम भूमिका निभाएगी। DGP संजय कुंडू ने शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि […]

You May Like

Breaking News