बेटे की दुर्घटना में हुई मौत, श्रधांजलि स्वरूप परिजनों ने अस्पताल में दान किया फर्नीचर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, महेन्द्र सिंह सैंज
कुल्लू जिला की सैंज उप तहसील की रैला पंचायत में बीते दिनों एक युवक की करंट लगने से मौत हुई थी जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में रहा । वहीं मृतक के पिता ने अपने बेटे की स्मृति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज में लोहे का बैंच दान करके घाटी में उदाहरण पेश किया ।

\"\"

बता दें कि इसी माह की 15 तारीख को पार्वती परियोजना में ठेकेदार के अंतर्गत कार्यरत 33 वर्षीय एले राम की करंट लगने से मौत हो गई थी जिसके बाद समूचा क्षेत्र शोक में डूबा था ।

ऊधर युवक के परिवार ने हिंदू शास्त्र के अनुसार क्रिया कर्म करके सैंज अस्पताल में मरीजों के बैठने के लिए बैंच दान किया जिसे मेडिकल ऑफिसर डॉ० प्रेम लाल ने ग्रहण किया । युवक ने राम के पिता इंद्र चंद ने कहा कि अपने बेटे की आत्मिक शांति के लिए अस्पताल में बेंच दान किया ।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- 16 लाख उपभोक्ताओं को राहत-पानी बिल में 30% सिवरेज चार्ज ही जुड़ेगा

Fri Jul 31 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 16 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। जल शक्ति विभाग पीने के पानी बिल में अब 30 फीसदी ही सीवरेज चार्ज जोड़ेगा। मंत्रिमंडल की बैठक में जल शक्ति विभाग द्वारा चार्ज किए जा रहे […]

You May Like

Breaking News