सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बद्दी पुलिस ने देसी कट्टे के दम पर लूटपाट करने वाली गैंग के 4 आरोपी धरे, देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी किया बरामद

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

आरोपी कट्टा दिखाकर सुनसान रास्तों पर उद्योग में कार्यरत कामगारों से करते थे लूट पा

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन बद्दी सोलन

पुलिस ने देसी कट्टे की नोक पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ हैं। आरोपी बद्दी में कट्टे के दम पर गरीब लोगों और कामगारों से उनके मोबाईल फोन और पैसे लूट लेते थे।

वहीं पुलिस को शक है कि हाल ही में बद्दी में ही बीते माह एक सब्जी बिक्रेता से 22 हजार की नकदी व मोबाइल छीनने के मामले में भी यही लोग स्लिप है । सब्जी विक्रेता से लूटपाट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद से यह लुटेरों का गिरोह जिला पुलिस के रेडार पर था।
मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने स्नेचिंग गिरोह के 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के हवाले से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

इन शातिर लुटेरों की पहचान उत्तम कुमार निवासी जिला सीतापुर, सोनू पांडे निवासी गांव मंजोश जिला जामोई, हर्षदीप  निवासी गांव कोठी तहसील सरकाघाट, जिला मंडी व सन्नी कुमार निवासी गांव चामथा, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।

इन चारों शातिरों ने बद्दी में देसी कट्टे की नोक पर मोबाईल स्नेचिंग व बाईक चोरी की लूटपाट की थी।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्नेचिंग गिरोह के चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन शातिरों के हवाले से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया हैं।

आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान इन चारों से इस गिरोह की और कई वारदातें सामने आने की संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी से विभिन्न मंडियों के लिए सेब पेटी भाड़े की दरें तय, भाड़े में बीते वर्ष से 9 % की बढ़ोतरी

Sat Jul 3 , 2021
एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सेब उत्पादक व ट्रक ऑपरेटर के मध्य बनी सहमति एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र की नकदी फसल सेब को प्रदेश व देश की विभिन्न मंडियों में विक्रय को ले जाने के लिए प्रति पेटी भाड़े की दरें तय […]

You May Like

Breaking News