IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में 3.34 लाख परिवार लाभान्वित- मुख्यमंत्री

एप्पल न्यूज़, फ़तेहपुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में अभी तक 3.34 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं, जिस पर 131 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर कांगड़ा जिले के फतेहपुर में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि अब प्रदेश के हर घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध है और यह देश का पहला चूल्हा धुआंमुक्त राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना की लाभार्थियों को दो अतिरिक्त सिलेंडर भी निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था करके लोगों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल और यहां के लोगों से विशेष लगाव है और पौने पांच वर्षों के दौरान सात बार हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। समस्त प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है।

विपक्ष पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की उदार वित्तीय मदद के कारण हिमाचल प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष राज्य का दर्जा बहाल करते हुए हिमाचल प्रदेश को न केवल सभी केंद्रीय योजनाओं में 90ः10 के अनुपात में वित्त पोषण की व्यवस्था की है, बल्कि 800 करोड़ रुपये की विशेष मदद का भी प्रावधान किया है।
मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य बलदेव ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राजा-का-तलाब और रे में नई उप तहसीलें खोलने तथा रैहन में राजकीय कन्या बहुतकनीकी संस्थान के निर्माण के लिए 41.21 करोड़ रुपये का बजट प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विधायक अर्जुन ठाकुर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष ओ.पी. चौधरी, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

डंगे गिरने और भूस्खलन से करोड़ों की क्षति रोकने में सक्षम है खस के पौधेः डॉ0 राकेश पंडित

Fri Aug 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में बरसात के मौसम में डंगे गिरने और भूस्खलन से करोड़ांे का नुकसान होता है। ऐसे में सरकार अगर खस नाम की घास के पौधे को सड़कों के किनारे और भूस्खलन के लिए संवेदनशील माने जाने वाले स्थानों पर लगवाये तो इससे भूस्खलन रोकने में शत प्रतिशत कामयाबी पायी जा सकती है।  यह विचार विश्व संवाद केंद्र शिमला द्वारा आयोजित पौधारोपण में केंद्रिय आयुष मंत्रालय में सलाहकार सदस्य डॉ0 राकेश पंडित ने व्यक्त किये। विश्व संवाद केंद्र शिमला ने ग्राम पंचायत पगोग के बडश में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 राकेश पंडित और कार्यक्रम अध्यक्ष में रूप में हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉर्पाेरेशन से सेवानिवृत रणवीर सिंह झाल्टा उपस्थित रहे। जबकि विशेष अतिथि के रूप में स्थानीय पंचायत पगोग की प्रधान कृष्णा ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस कार्यक्रम में पर्यावरण विशेषज्ञ और हिमाचल प्रांत पर्यावरण गतिविधि में सह संयोजक पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। बडश के स्थानीय पौधारिक्त स्थानों पर देवदार, बान, कैल, जंगली अनार और चिनार के पौधे लगाये गये। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ0 राकेश पंडित ने बताया कि देशभर में प्राकृतिक औषधियों और जड़ी-बूटियों पर अनेक प्रकार रिसर्च हो रही है। जिससे पर्यावरण की अनेक समस्याओं से निजात मिल सकती है। डॉ0 राकेश पंडित ने कोरोना के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भारत में पर्यावरण प्रदुषण के कारण संतुलन बिगड़ गया है जिस कारण मनुष्य के लिए उपयोगी वातावरण मित्र जीवाणु समाप्त हो गये और कोरोना के विषाणुओं के फैलने में मद्द मिली। पंडित ने बताया कि उन्होंने सरकार को खस के पौधों के उपयोग के बारे में लिखा है ताकि प्रतिवर्ष भूस्खलन से होने वाली जान और माल की क्षति को कम किया जाये। उन्होंने ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरों से निपटने में आम लोगों की पर्यावरण को लेकर बढ़ी जागरूकता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम अध्यक्ष रणवीर झाल्टा ने पौधरोपण कार्यक्रमों को मानवता और विनम्रता उत्पन्न करने वाला बताया। स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्णा ठाकुर ने पौधारोपण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सभी लोगों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विश्व संवाद केंद्र सचिव प्रकाश भारद्वाज ने सभी विशिष्ठ अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का धन्यवाद किया। पौधारोपण कार्यक्रम में विश्व केंद्र प्रमुख दलेल सिंह ठाकुर, आरएसएस प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद, प्रांत सहप्रचार प्रमुख मोतीलाल गौतम, प्रैस क्लब शिमला के अध्यक्ष अनिल हैडली, दैनिक जागरण राज्य ब्यूरो प्रमुख प्रकाश भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, अधिवक्ता मेहरचंद, वरिष्ठ पत्रकार नीतू वर्मा, कृष्ण मुरारी और रविंद्र कुमार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You May Like

Breaking News