file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रामपुर में पिकअप से 19.5 ग्राम चिट्टा बरामद, चालक गिरफ्तार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

वजीर बावड़ी–ब्रौ संपर्क सड़क पर लोअर डकोलड़ के पास पुलिस ने की कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर में एक पिकअप गाड़ी से 19.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन टीम उपमंडल रामपुर की टीम वजीर बावड़ी–ब्रौ संपर्क सड़क पर गश्त कर रही थी। इस दौरान लोअर डकोलड़ के पास एक पिकअप गाड़ी संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। पुलिस ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक सीट के साथ बिछे फुटमैट के नीचे छिपाकर रखी गई एक पारदर्शी एयरटाइट प्लास्टिक पुड़िया बरामद हुई, जिसमें लगभग 19.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन पाया गया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान खुशवंत पुत्र सतेंद्र सिंह, निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News