एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंस्टीट्यूट फॉर टीचर एजुकेशन एंड डिग्री कॉलेज, नोगली-बलना, रामपुर बुशहर में रविवार को संस्थापक एवं वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के कुलपति प्रो. महावीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संस्थान पहुंचने पर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत संस्थान के चेयरमैन डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, मुख्य सलाहकार ए.के. गोस्वामी, प्राचार्या डॉ. सीमा संस्थापक एवं वार्षिक उत्सव में छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, एचपीयू कुलपति ने किया प्रेरित
रामपुर बुशहर, 5 जुलाई। सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंस्टीट्यूट फॉर टीचर एजुकेशन एंड डिग्री कॉलेज, नोगली- बालन, रामपुर बुशहर में रविवार को संस्थापक एवं वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के कुलपति प्रो. महावीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संस्थान पहुंचने पर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत संस्थान के चेयरमैन डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, मुख्य सलाहकार ए.के. गोस्वामी, प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज, समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, प्रशिक्षुओं तथा संपूर्ण सर्वपल्ली संस्थान परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। समारोह में नृत्य प्रतियोगिता, मूक अभिनय (माइम), फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित अनेक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसकी मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित अतिथियों ने भरपूर सराहना की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत मुख्य अतिथि प्रो. महावीर सिंह, चेयरमैन डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, मुख्य सलाहकार ए.के. गोस्वामी तथा प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज द्वारा संस्थान की वार्षिक पत्रिका ‘दिव्यांश’ (13वें संस्करण) का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर पत्रिका में प्रकाशित विद्यार्थियों की साहित्यिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे संस्थान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि श्रेष्ठ चरित्र, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा संस्थान की वार्षिक पत्रिका ‘दिव्यांश’ के 13वें संस्करण का विमोचन किया गया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का विकास कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के चेयरमैन डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि, सभी विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
समारोह का सफल संचालन संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।, समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, प्रशिक्षुओं तथा संपूर्ण सर्वपल्ली संस्थान परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। समारोह में नृत्य प्रतियोगिता, मूक अभिनय (माइम), फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित अनेक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसकी मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित अतिथियों ने भरपूर सराहना की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत मुख्य अतिथि प्रो. महावीर सिंह, चेयरमैन डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, मुख्य सलाहकार ए.के. गोस्वामी तथा प्राचार्या डॉ. सीमा भार्गव द्वारा संस्थान की वार्षिक पत्रिका ‘दिव्यांश’ (13वें संस्करण) का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर पत्रिका में प्रकाशित विद्यार्थियों की साहित्यिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे संस्थान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि श्रेष्ठ चरित्र, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा संस्थान की वार्षिक पत्रिका ‘दिव्यांश’ के 13वें संस्करण का विमोचन किया गया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का विकास कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के चेयरमैन डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि, सभी विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
समारोह का सफल संचालन संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।