IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

वीरेंद्र कंवर ने मंडी के गोहर में किया 3.16 करोड़ की लागत से बनने वाले अग्निशमन केन्द्र भवन का शिलान्यास

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर
नाचन विधानसभा क्षेत्र के चैलचौक (जासन) में आज पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास भूमिपूजन कर किया। इस अग्निशमन केंद्र के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 3.16 करोड़ की लागत से अग्निशमन केन्द्र के भवन का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री के साथ नाचन के लोकप्रिय विधायक विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

नाचन के विधायक ने अपने सम्बोधन में जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल गोहर के क्षेत्र में कंही भी आगजनी की घटना होती थी तो क्षेत्र में आगजनी हो जाने पर मण्डी या सुन्दरनगर से अग्निशमन की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए आना पड़ता था व जब तक क्षेत्र में अग्निशमन की गाड़ी पहुँचती  तब तक सब जलकर राख हो जाता था। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से एक बार माँग करने पर मुख्यमंत्री ने बात को सुना व हमें उप अग्निशमन केंद्र मिला है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। इस मौके पर एस डी एम गोहर अनिल भारद्वाज, कमांडेंट होमगार्ड मण्डी वीरेंद्र ठाकुर,  जिला परिषद सदस्य हुक्म ठाकुर, थाना प्रभारी गोहर सुरम सिंह धीमान, होमगार्ड के जवान, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सौर ऊर्जा के दोहन से, रोशनी से जगमगाए दुर्गम क्षेत्र, आॅफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट बने वरदान

Mon Feb 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में हिमऊर्जा विभाग के माध्यम से लगभग 331.25 मेगावाट की 89 सूक्ष्म एवं लघु जल विद्युत परियोजनाएं की जा चुकी हैं स्थापितदुर्गम क्षेत्रों में बिजली की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा हिमऊर्जा विभाग के माध्यम से सौर ऊर्जा का उपयोग करने के […]

You May Like

Breaking News