राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 30 से, सफल आयोजन के मद्देनजर DC ने की बैठक

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रिकांग पिओ

उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति डॉ. अमित कुमार शर्मा ने रिकांग पिओ स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 30 अक्तूबर से 02 नवम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन के मद्देनजर बैठक की अध्यक्षता की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे और महोत्सव का समापन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा 31 अक्तूबर, 2025 को मैराथन दौड़ भी आयोजित की जाएगी। 

चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन रिकांगपिओ के मिनी खेल स्टेडियम में किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान 30 एवं 31 अक्टूबर को नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनजातीय शिल्प उत्पाद, कला और संस्कृति प्रदर्शनी, जनजातीय फिल्म प्रलेखन, साहित्य, वनों से प्राप्त उत्पाद, पारंपरिक खाद्य व्यंजन और जनजातीय चिकित्सा पद्धतियों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 

बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त डॉ. ओम प्रकाश यादव ने किया और महोत्सव की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी घनश्याम दास शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुलदीप पठानियां ने विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 22 याचिकाओं में से 6 का किया निपटारा

Wed Oct 29 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आज अपराह्न 3:30 बजे विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित याचिका समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें समिति सदस्य सतपाल सिंह सत्ती, चन्द्र शेखर तथा अनुराधा राणा शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पठानियां ने […]

You May Like

Breaking News