file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रोहड़ू में जुआ खेलते चार व्यक्ति पकड़े, 6,840 रूपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रोहड़ू

शिमला पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने 13 नवंबर 2026 को सज्जर-शेखल सड़क के समीप दबिश देकर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से ₹6,840 की नकदी और ताश के 52 पत्ते बरामद किए।


पुलिस ने इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में FIR संख्या 123/2026, दिनांक 13 नवंबर 2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा जुआ खेलने की गतिविधियों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 7 HAS अधिकारियों के तबादले, बच‍ित्तर सिंह SDM जयसिंहपुर और कुलवंत सिंह SDM कूपवी तैनात

Sun Nov 15 , 2026
कई एसडीएम और प्रशासनिक पदों पर नई तैनातियां कुल्लू में बाबिता धीमान बनीं सहायक आयुक्त, कुपवी में कुलवंत सिंह और चौपाल में हेम चंद वर्मा को मिली नई जिम्मेदारीएप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के सात अधिकारियों के तबादले एवं […]

You May Like

Breaking News