मण्डी में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री जयराम करेंगे अध्यक्षता

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त, 2021 को मण्डी के सेरी मंच में किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर भी मुख्यमंत्री के साथ इस समारोह में शामिल रहेंगे।


राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रातः 11 बजे आरम्भ होगा।
जिला स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कुल्लू, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सोलन जिला के अर्की, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी कांगड़ा जिला के रैहन, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा लाहौल एवं स्पीति जिला के केलंग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर किन्नौर जिला के मुख्यालय, रिकाॅगपियों और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह नाहन में समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर बिलासपुर, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ऊना, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी शिमला जिला के कोटखाई, वन मंत्री राकेश पठानिया चम्बा जिला के भरमौर और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग हमीरपुर में समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हंसराज और विधानसभा में मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल भरमौर, उप-मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी हमीरपुर, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चन्द ध्वाला रैहन में आयोजित होने वाले समारोहों में शामिल होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लिखा प्रशंसा पत्र

Fri Aug 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल द्वारा पिछले कुछ वर्षों में वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी के ज़रिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने सहित विभिन्न उपलब्धियों के लिए हिमाचल प्रदेश से हाल ही में हरियाणा स्थानांतरित हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्थानान्तरण से ठीक पहले एक प्रशंसा […]

You May Like

Breaking News