सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

मणिकर्ण घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 पर्यटकों की मौत की सूचना

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, kullu
कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी ढांक क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के कपूरथला से आए पर्यटकों का एक वाहन सरसाड़ी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पर्यटक दो वाहनों में मणिकर्ण घाटी घूमने आए थे। सरसाड़ी के पास सड़क की खराब स्थिति के कारण एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और दुर्घटना का शिकार हो गया।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी शेरा नेगी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया तथा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान तथा दुर्घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रशासन द्वारा जारी की जानी बाकी है।
स्थानीय लोगों ने सरसाड़ी क्षेत्र की जर्जर सड़क स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी ऐसे हादसे होने की आशंका बनी रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण, स्वच्छता का दिया संदेश, PM मोदी ने स्वच्छता को बनाया जन आंदोलन- JP नड्डा

Sat Jun 13 , 2026
स्वच्छ भारत अभियान ने देश में नई सोच और जनभागीदारी की संस्कृति विकसित की शिमला 13 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिमला के चौड़ा मैदान में आयोजित स्वच्छता अभियान […]

You May Like

Breaking News