NP निरमण्ड पार्षद रीना भारद्वाज ने किया शगाऊली वार्ड सेनेटाइज, लोगों को कोरोना महामारी के प्रति किया जागरूक

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को कोविड 19 के नए दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत निरमण्ड द्वारा एक जन जागरूकता अभियान छेड़ा गया। जिसके तहत शगाऊली बार्ड की पार्षद रीना भारद्वाज ने वार्ड क्षेत्र को कीटाणुओं से सुरक्षित करने के लिए बार्ड को सेनेटाइज किया और लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।

उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक है, इसलिए इससे बचने के लिए साबधानी बरतना बेहद जरूरी है।रीना भारद्वाज ने लोगों से सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए, मास्क का नियमित प्रयोग करने, हाथों को बार बार धोने ,अनावश्यक रूप से उधर उधर न जाने और कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया।

रीना भारद्वाज ने लोगों ने शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए, नियमित योगाभ्यास के साथ साथ अपने खानपान की ओर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।उन्होंने इस दौरान बिधायक किशोरीलाल सागर द्वारा मास्क बनाने की दिए कपड़े से बनाये मास्क भी बांटे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ABVP करसोग इकाई के कार्यकताओं ने कोरोना से निपटने के लिए किया बाजार व कार्यालयों को सेनेटाइज

Mon May 10 , 2021
एप्पल न्यूज़, करसोगअखिल भारतीय विद्यार्थी रामपुर ज़िला द्वारा करोना के शरूआती दौर से ही लोगो को जागरूक किया गया और इसकी रोकथाम के लिए प्रशाशन के साथ मिलकर वभिन कार्य किये जा रहे है! आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करसोग इकाई के कार्यकताओं द्वारा लॉक डाउन जैसी स्थिति में करोना […]

You May Like

Breaking News