IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

लवी मेले में ज्यूरी क्यार की महिलाओं ने जीती 1,11,111 की रस्साकशी

एक लाख 11 हजार 111 रुपये का नकद पुरस्कार किया अपने नाम, महिला शक्ति और एकजुटता का दिया परिचय
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 में आयोजित महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत त्यावल ज्यूरी के महिला मंडल ज्यूरी क्यार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर महिला मंडल ने 1,11,111 रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।


प्रतियोगिता में महिला मंडल की प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, मजबूत इच्छाशक्ति, आपसी तालमेल और एकजुटता का बेहतरीन परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से ग्राम पंचायत त्यावल ज्यूरी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
महिला मंडल ज्यूरी क्यार की इस जीत को केवल खेल प्रतियोगिता में मिली सफलता के रूप में नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की सामूहिक शक्ति, आत्मविश्वास और बढ़ती खेल प्रतिभा के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
इस गौरवशाली उपलब्धि पर महिला मंडल की सभी प्रतिभागियों को बधाइयां मिल रही हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि महिलाएं भविष्य में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र और पंचायत का नाम रोशन करती रहेंगी।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News