file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह के घर होलिलॉज पहुंचे शिक्षा मंत्री, अग्नि पीड़ितों का भी जाना हाल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने गत रात्रि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निवास होलीलाॅज के साथ लगे ढारों (सरवेंट क्वार्टर) में लगी आग में प्रभावित परिवारों का हाल चाल जाना। उन्होंने आज पूर्व मुख्यमंत्री का भी कुशल क्षेम पूछा तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
सुरेश भारद्वाज ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का अधिकारियों को आदेश दिया।

\"\"


उन्होंने कहा कि प्रभावितों को तुरंत सहायता राशि प्रदान की गई है तथा राशन आदि की व्यवस्था भी की गई थी। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेजने के आदेश दिए ताकि प्रभावितों को और अधिक सहायता प्रदान की जा सके।
उन्होंने बताया कि होलीलाॅज के सरवेंट क्वार्टर में लगी इस आग में 7 परिवार प्रभावित हुए हैं व एक महिला जो आग में झुलस गई थी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत ठीक है।


इससे पूर्व उन्होंने गत रात्रि भी क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उपायुक्त शिमला अमित कश्यप तथा सतलुज जल प्रबंधन निगम के कार्यकारी अधिकारी धमेन्द्र गिल तथा उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान भी उनके साथ रात्रि को मौके पर मौजूद थे।
आज उन्होंने स्थानीय लोगों व अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
आज इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह, मंडलाध्यक्ष राजेश शारदा, सुरेंद्र ठाकुर, पार्षद अर्चना ध्वन, पूर्व पार्षद भारती सूद तथा उपायुक्त शिमला अमित कश्यप मौके पर मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रधानों से होम क्वारन्टीन और सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना सुनिश्चित बनाने का आह्वान

Thu May 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिला के सिराज विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधानों से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत करते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित बनाए कि उनके क्षेत्रांे में देश के विभिन्न हिस्सों से वापस आने वाले लोग होम क्वारन्टीन और […]

You May Like

Breaking News