सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के मुखिया अमिताभ गौतम HOFF नियुक्त, CM से की शिष्टाचार भेंट

एप्पल न्यूज, शिमला

हाल ही में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर अमिताभ गौतम को हिमाचल प्रदेश का प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है।

इसी क्रम में उन्होंने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की और विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) के.के. पंत का आभार व्यक्त किया।

अमिताभ गौतम ने कहा कि वह वन विभाग को और अधिक सक्षम, संवेदनशील तथा तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने वन संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन, वनीकरण और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

वहीं विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अमिताभ गौतम को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विभागीय स्टाफ ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का वन विभाग नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास और अधिक प्रभावी होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने किया 18 HAS अधिकारियों का तबादला, SDM तहसीलदार तैनात

Tue Nov 25 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल सरकार ने किया 18 HAS अधिकारियों का तबादला, SDM तहसीलदार तैनात

You May Like

Breaking News