IMG-20261001-WA0025
previous arrow
next arrow

10 अक्टूबर को होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, रोहड़ू-रामपुर दौरों की घोषणाओं पर भी होगी चर्चा

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन और मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है।
मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक, हिमकेयर योजना के नए मॉडल, परिवार सुखी परिवार योजना तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आय सीमा बढ़ाने जैसे प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के हालिया रोहड़ू और रामपुर दौरे के दौरान की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल में निर्णय लिया जा सकता है।


इसके अलावा विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों, प्रशासनिक मामलों और सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। मंत्रिमंडल के संभावित फैसलों पर कर्मचारियों, बेरोजगार युवाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों की नजर रहेगी।
बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों से सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और हालिया दौरों के दौरान की गई घोषणाओं को आगे बढ़ाने से जुड़े मामलों को गति मिलने की उम्मीद है।

Share from A4appleNews:

Next Post

लाहौल स्पीति में ठिनले दिचेन जिला परिषद अध्यक्ष और सुरेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित, 12 में से 11.. जिला परिषद पर भाजपा का कब्ज़ा

Mon Oct 5 , 2026
एप्पल न्यूज़, केलांग/ लाहौल स्पीति । जिला परिषद लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन सोमवार को जिला परिषद भवन के सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उपायुक्त एवं जिला परिषद की संबंधित प्राधिकारी किरण भड़ाना की उपस्थिति में हुई निर्वाचन प्रक्रिया में जिला परिषद के सभी 9 […]

You May Like

Breaking News