IMG-20261001-WA0025
previous arrow
next arrow

प्रतिकूल मौसम में पुलिस टीम का साहसिक रेस्क्यू अभियान, चरवाहों और 1700 भेड़-बकरियों को सुरक्षित निकाला

प्रतिकूल मौसम में पुलिस टीम का साहसिक रेस्क्यू अभियान, चरवाहों और 1700 भेड़-बकरियों को सुरक्षित निकाला

किन्नौर, 5 अक्तूबर। सांगला कांडा से डोडरा क्वार की ओर जा रहे चरवाहों के रुपिन पास के समीप भारी ओलावृष्टि, बर्फबारी और बर्फीले तूफान के कारण फंसने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया।

पुलिस को 27 सितंबर 2026 को चरवाहों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त रेस्क्यू टीम गठित की गई। टीम ने 29 और 30 सितंबर को अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अभियान चलाया।

रेस्क्यू टीम ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए सभी फंसे हुए चरवाहों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभियान के दौरान बर्फ में दबी दो बकरियों और तीन भेड़ों को भी जीवित बचाया गया। इसके अलावा करीब 1600 से 1700 भेड़-बकरियों को सुरक्षित वापस लाया गया।

अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना चरवाहों और उनके पशुधन को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, बहादुरी, मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की जा रही है।

यह रेस्क्यू अभियान न केवल पुलिस की आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता को दर्शाता है, बल्कि मानव जीवन के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता का भी उदाहरण है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News