IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री सुक्खू देश के 100 प्रभावशाली भारतीयों में शामिल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सुक्खू ने देश के राजनैतिक क्षेत्र में एक उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। एक प्रतिष्ठित कम्पनी द्वारा किए गए सर्वेक्षण में उन्हें भारत के शीर्ष 100 शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 79वां स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रभावशाली एवं कुशल नेतृत्व, लोगों से जुड़ने की क्षमता, राज्य के विकास के प्रति समर्पण और हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं के परिणामस्वरूप उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।


साधारण पृष्ठभूमि और प्रगतिशील दृष्टिकोण से जनता के बीच उनकी लोकप्रियता में वृद्धि हुई है। हरित ऊर्जा, ई-वाहन, पर्यटन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उनकी अद्वितीय पहल की समाज के प्रत्येक वर्ग ने सराहना की है।

उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पुरानी पैंशन योजना की पुनः बहाली की है, जो वायदों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने और राजस्व सृजन पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त प्रदेश का कार्यभार सम्भालने के उपरांत उन्होंने नशे के अवैध व्यापारियों, खनन माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।
उनका आम आदमी से घुलना-मिलना, जन समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहना लोगों के दिल जीत रहा है।

प्रातः भ्रमण के दौरान लोगों से जुड़ाव व वीवीआईपी संस्कृति से इतर अल्टो कार में यात्रा जैसे कदमों से उनके साधारण व्यक्तित्व में और निखार आया है।

आम आदमी की परेशानियों से भली-भांति परिचित मुख्यमंत्री ने कमज़ोर वर्गाे की स्थिति में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
विश्व स्तरीय अधोसंरचना के विकास का उनका दृष्टिकोण हिमाचल की आर्थिकी में सुधार लाने में दूरगामी सिद्ध होगा। समाज के वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता एक लोकप्रिय नेता के रूप में लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वर्ष 2024 तक पूरा करें ऊहल जल विद्युत परियोजना का शेष कार्य: सुन्दर सिंह ठाकुर

Mon Apr 3 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्य संसदीय सचिव, बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज यहां ज़िला मण्डी में स्थित 100 मेगावाट क्षमता की ऊहल चरण-तीन जल विद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित कर, वर्ष 2024 तक शेष […]

You May Like

Breaking News