IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष ने की शोभायात्रा की अगुवाई 

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

मंजरी गार्डन से मिंजर को नारियल से बांधकर रावी नदी में किया विसर्जित 

एप्पल न्यूज, चंबा

ज़िला चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 आज रावी नदी में मिंजर (Silk Tassel) के पारंपरिक विसर्जन के साथ हर्षोल्लास से सम्पन्न हो गया। 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अगुवाई में अखंड चंडी महल परिसर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई इसमें विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. हंसराज, डीएस ठाकुर पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने भी भाग लिया। 

शोभायात्रा में स्थानीय देवी-देवताओं की पालकियां, सांस्कृतिक दल, पुलिस एवं होमगार्ड की प्लाटून, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के एनसीसी कैडेट सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा चंबा के मुख्य बाजार से होते हुए रावी नदी तट स्थित मंजरी गार्डन पहुंची।

विधानसभा अध्यक्ष ने यहां पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मिंजर को नारियल से बांधकर रावी नदी में विसर्जित किया।

इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक कुंजड़ी-मल्हार गायन भी प्रस्तुत किया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित मिंजर मेला खेलकूद प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में दंगल प्रतियोगिता में रोचक कुश्ती मुकाबलों का आनंद लिया। 

अध्यक्ष ज़िला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, अध्यक्ष नगर परिषद नीलम नैय्यर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी, जनप्रतिनिधियों में कमल ठाकुर, डीएस पठानिया, यशवंत खन्ना, करतार ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

तो हिमाचल कांग्रेस को आज मिल सकता है "नया अध्यक्ष", दिल्ली में होगी हाईलेवल बैठक

Mon Aug 4 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला /नई दिल्ली हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को आज नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी हाईकमान ने सोमवार दोपहर 1:30 बजे दिल्ली स्थित 24, अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें प्रदेश संगठन और सरकार से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद […]

You May Like

Breaking News