सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने आशा जताई है कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा और आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा।

उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से कोविड सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पालन कर पारम्परिक रूप से सुरक्षित दीपावली मनाने का आग्रह किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह ने दीपावली के पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Thu Nov 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मंडी संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह ने दीपावली के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि दीपों का यह पर्व हमारे जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण और धार्मिक श्रद्धा का है। भगवान श्री रामचन्द्र 14 वर्षों का […]

You May Like

Breaking News