file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

गर्मी से तपे हिमाचल के पहाड़, ऊना में पारा 41 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने 23 से जारी किया “येलो अलर्ट”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में इन दिनों पहाड़ मैदानी इलाकों की तरह तप रहे हैं। ऊना में पारा 41डिग्री के पार हो गया है वहीं पहाडों की रानी शिमला भी सूर्य की तपिश से तपने लगी है।शिमला में तापमान की बात की जाए तो यहां 26 डिग्री से तापमान पार हो गया है।

आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। विभाग ने चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी पड़ रही है आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। सबसे गर्म जिला ऊना चल रहा है।

ऊना तापमान सबसे अधिक 41.8 डिग्री दर्ज किया गया है। ऊना के आसपास के क्षेत्रों में भी 37 डिग्री से अधिक तापमान चल रहा है।

मंगलवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। 23से 25 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना है और अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

फसलों की कटाई के चलते इस पश्चिमी विक्षोभ से फसलों को नुकसान हो सकता है।प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रो व साथ लगते प्रदेशों में आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

डूमेश्वर देवता मंदिर गुठान में उमड़ा भक्तों का  सैलाब, 22 रियासतों का भ्रमण करने के उपरांत गुठान में डूमेश्वर देवता का देवयज्ञ आरंभ

Mon May 22 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला जिला के गुठान में तीन दिवसीय डूमेश्वर देवता महायज्ञ आरंभ हो गया । इस महा देवयज्ञ में विभिन्न क्षेत्रों  से आए  13 देवता भाग ले रहे हैं । बता दें कि बीते पांच वर्षों से  22 रियासत और 18 ठकुराईयों  के भ्रमण पर निकले डूमेश्वर देवता […]

You May Like

Breaking News