IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल निजी बस ऑपरेटर्स ने की सरकार से टोकन टैक्स माफ़ करने की मांग, दी आत्मदाह की चेतावनी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

निजी बस ऑपरेटर्स को कोविड के कारण भारी नुकसान हो रहा है ऐसे में निजी बस ऑपरेटर संघ ने  31 मार्च 2021 तक का टेक्स व टोकन टेक्स माफ करने की सरकार से मांग की है।
हिमाचल प्रदेश निजी ऑपरेटर्स संघ के अध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि कोविड के चलते निजी बस ऑपरेटर्स को भारी नुकसान हुआ है।

बसों में सवारियां न मिलने के कारण कमाई नही हो रही है जिससे लोन की किस्त तक नही दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार को उनका टेक्स टोकन टेक्स 31 मार्च तक माफ करना चाहिए।

इस मांग को लेकर संघ पधान निजी सचिव से मिले। उन्होंने बताया कि सचिव ने उनके मामले  को निगम के चुनावों के बाद होने वाली कैबिनेट में ले जाने का आश्वाशन देकर राहत देने की बात कही।

पराशर ने कहा कि कोविड काल मे निजी बस ऑपरेटर्स ने भी अपनी सेवाएं दी है ऐसे में उन्हें भी राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनका टेक्स माफ नही करती है तो वह बसें खड़ी कर देंगे व आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जिला परिषद् के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष फ़ेडरेशन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Fri Mar 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ओक ओवर शिमला में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर और हिमाचल प्रदेश जिला परिषद् अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश की सभी जिला परिषद् के अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News