जिला परिषद् के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष फ़ेडरेशन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ओक ओवर शिमला में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर और हिमाचल प्रदेश जिला परिषद् अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश की सभी जिला परिषद् के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल थे।   


मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को फेडरेशन की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद् पंचायती राज की सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावी संस्था है और प्रदेश सरकार इसे और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने प्रदेश के जिला परिषद् संस्थानों को सुदृढ़ बनाने में गहरी रूची दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का मानदेय बढ़ाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला परिषद्ों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों ने हिप्पा, शिमला में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में भी अपने विचार सांझा किए।

Share from A4appleNews:

Next Post

गोविन्द सागर जलाश्य में मत्स्य विक्रय के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगीः वीरेन्द्र कंवर

Fri Mar 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलापशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने यहां बताया कि गोविन्द सागर जलाश्य में मछुआरों द्वारा पकड़ी जाने वाली मछली को ई-टेंडर के माध्यम से विक्रय करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से गोविन्द सागर में मत्स्य उत्पादन 753.64 मीट्रिक टन से […]

You May Like

Breaking News