“श्रीखंड यात्रा” का विधिवत शुभारंभ- निरमण्ड से 26वीं छड़ी यात्रा रवाना, प्रशासन का करें सहयोग, सरकार यात्रा के लिए तैयार- सुरेश भारद्वाज

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, निरमंड

जिला कुल्लू के आनी वाह्य सिराज की छोटी काशी निरमण्ड के अंतर्गत 18570 फुट की ऊंचाई पर स्थित उतरी भारत की सबसे कठिनतम धार्मिक यात्रा श्रीखण्ड कैलाश इस बार दो साल के लंबे अंतराल के बाद प्रशासन की देखरेख में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक शुरू की जा रही है।

जबकि इससे निरमण्ड के दशनामी जूना अखाड़ा से शनिवार को माता अम्बिका व स्वामी दत्तात्रेय की 26 वीं छड़ी यात्रा फलाहारी बाबा महंत अशोक गिरि जी महाराज की अगुवाई में छड़ी यात्रा समिति निरमण्ड के सौजन्य से  पूरे विधान व पूजा अर्चना  के साथ शुरू हुईं.जिसका बिधिवत शुभारंभ प्रदेश सरकार के शहरी एवं  नगर निकाय मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर किया।

उन्होंने इस मौके पर छड़ी यात्रा में देश के बिभिन्न  संत अखाड़ों से  शामिल हुए लगभग 50 साधू सन्तों को श्रीखण्ड कैलाश दर्शन की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की पावन स्थली है और जो शक्ति स्थल ऊँचाई  पर स्थित है उनका दीदार पाने को भक्त उन जोखिमपूर्ण स्थलों की यात्रा करते हैं .जिनमें निरमण्ड की श्रीखण्ड कैलाश यात्रा भी एक है।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस यात्रा में भक्तों व श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मिले.इसके लिए सरकार ने इस यात्रा को श्रीखण्ड यात्रा ट्रस्ट के अधीन किया है।उन्होंने कहा कि इस तरह की धार्मिक यात्रियों से जहां स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलता है.

वहीं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ाबा मिलता है। उन्होंने कहा कि निरमण्ड समृद्ध  संस्कृति व संस्कारों की धरती है.ऐसे में धर्म की रक्षा व संस्कृति के संरक्षण के लिए धार्मिक यात्राएं व अनुष्ठान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

श्रीखंड यात्रा मंगलमय हो, इस यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु सरकार और प्रशासन का सहयोग करें। सरकार यात्रा के लिए तैयार है। शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने ये बात शनिवार को निरमंड के रामलीला मैदान में श्रीखंड महादेव यात्रा के शुभारंभ मौके पर कही।

विश्व की सबसे कठिनतम धार्मिक यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा का उन्होंने शुभारंभ किया। इस दौरान श्री खंड छड़ी यात्रा कमेटी के एक जत्थे को उन्होंने इस यात्रा पर रवाना भी किया।

मंत्री ने यात्रा समिति के लोगों, स्थानीय वासियों, यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि श्रद्धालु यात्रा के दौरान विशेष एहतियात बरतें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस पर अमल करते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यात्रा की तैयारियों को लेकर उन्होंने निरमंड प्रशासन और नगर पंचायत निरमंड के प्रयासों की भी सराहना की। मंत्री की ओर से जिस छड़ी यात्रा को रवाना किया गया उसमें साधु संत समाज की अगुआई जूना अखाड़ा के महंत अशोक गिरी फलाहारी बाबा करेंगे।

इसी तरह कारदार अंबिका माता मंदिर पुष्पेंद्र शर्मा भी इसमें शरीक होंगे। यात्रा समिति के अध्यक्ष टकेश्वर ने भी सभी लोगों को यात्रा की बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आनी विधानसभा क्षेत्र में आनी और निरमंड की जरूरतों को समझते हुए नगर पंचायत का दर्जा दिया है। शहरी विकास विभाग की ओर से इन दोनों नगर पंचायतों में उचित विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

विधायक किशोरी लाल सागर और एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने भी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। 26वीं श्री खंड यात्रा के इस मौके पर स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर, हिमकोफेड के चेयरमेन कौल नेगी, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्षा ममता, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, उपाध्यक्ष बिंद राम सहित जिला परिषद सदस्य देवेंद्र नेगी, स्थानीय लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे।

नगर पंचायत के लिए की घोषणाएं
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने निरमंड नगर पंचायत में पार्किंग को सिरे चढ़ाने के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसी प्रकार नगर पंचायत भवन बनाने के लिए भी 20 लाख रुपए की घोषणा की गई।

इसमें अतिरिक्त राशि भी आवश्यकता अनुसार और औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद जारी होगी। मंत्री ने सीवरेज प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई।

नगर पंचायत निरमण्ड की अध्यक्षा ममता रानी व उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने शहरी विकास मंत्री के समक्ष निरमण्ड नगर की मांगों को सामने रखा।जबकि छड़ी यात्रा समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर शर्मा ने छड़ी यात्रा पर प्रकाश डाला।बता दें कि श्रीखण्ड छड़ी यात्रा 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीखण्ड कैलाश के दर्शन कर वापिस लौटेगी।यात्रा में साधु संतों के रहने सहने व खाने पीने की व्यवस्था छड़ी यात्रा समिति निरमण्ड द्वारा की गई है।

 विधायक किशोरी लाल सागर और एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने भी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। इस मौके पर स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर के साथ  हिमकोफेड के चेयरमेन कौल नेगी, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव राम कृष्ण. नगर पंचायत अध्यक्षा ममता, उपाध्यक्ष विकास शर्मा,आनी की अध्यक्षा सरसा देवी. पंचायत समिति अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, उपाध्यक्ष बिंद राम सहित जिला परिषद सदस्य देवेंद्र नेगी,विदेश निगम.शशि मल्होत्रा.देव राज कश्यप. कमला वर्मा.गुलाब ठाकुर.  स्थानीय लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने केंद्र सरकार से पौंग बांध विस्थापितों के लम्बित मामलों का शीघ्र समाधान करने का किया आग्रह

Sat Jul 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, जयपुर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजस्थान के जयपुर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार पौंग बांध विस्थापितों के लम्बित मामलों का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने राष्ट्र […]

You May Like

Breaking News