file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

बस किराए में 25% बढ़ोतरी पर भड़की कांग्रेस, छाजटा ने चेताया- निर्णय वापस न लिया तो सड़कों पर होगा प्रदर्शन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश सरकार द्वारा बस किराए में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने के लिए गए निर्णय पर जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण भड़क गई है। जिला कांग्रेस ने संकट काल में लिए गए जनविरोधी फैसले का कड़ा विरोध किया है।

\"\"

जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने जारी बयान में कहा है कि सरकार को तत्काल इस फैसला वापस लेना चाहिए। छाजटा ने कहा है कि जहां एक तरफ कोविड-19 से पूरा देश त्रस्त है और लोगों का रोजगार खत्म हो गया है, उस समय प्रदेश सरकार द्वारा लिया यह निर्णय आमजन पर भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि यह समय जनता को राहत देने का है न कि उनके जख्मो पर नमक डालने चाहिए।

छाजटा ने कहा है कि  बस किराया बढ़ाकर  सरकार जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है ।छाजटा ने कहा है कि करोना काल में देश- प्रदेश में बढ़ी संख्या में लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।लोगों को दो जून की रोटी जुटाने भी भारी पड़ रही है, ऐसे में सरकार द्वारा  बस किराया बढ़ाने का लिया गया निर्णय जनता हित में नहीं है।

छाजटा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से तत्काल इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेताया है कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी सड़को पर उतर कर आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस आम जनता की लड़ाई लडेगी और सरकार को मनमाने फैसले जनता पर थोपने नहीं देगी।

उन्होंने कहा है कि पहले सरकार ने सस्ते राशन पर कैंची चलाई उसके बाद बिजली दरों में बढ़ोतरी कर डाली और अब बस किराया में ही बढ़ोतरी कर डाली। छाजटा ने कहा है कि एक के बाद एक गलत निर्णय लेकर सरकार आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का ही काम कर रही है।।

घोषणा हवा-हवाई हुई साबित 

छाजटा ने कहा है एक तरफ केन्द्र सरकार राहत पैकेज की घोषणा करती है दूसरी ओर राज्य सरकार लोगों पर आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है। ऐसा होने से  केंद्र सरकार  की घोषणा भी हवा-हवाई साबित हो रही है।। 

Share from A4appleNews:

Next Post

“मेरा सामाजिक दायित्व” कार्यक्रम के अंतर्गत NJHPS झाकड़ी के अधिकारियों द्वारा आऊटसोर्स कर्मचारियों को किए उपहार प्रदान

Sat Jul 11 , 2020
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी“मेरी सामाजिक जिम्मेदारी” जैसे भावना से ओत-प्रोत “सौहार्द” की शुरूआत एसजेवीएन के अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक नंद लाल शर्मा द्वारा प्रारम्भ की गयी थी । निगम में कार्यरत कामगारों के प्रति एक सकारात्मक सोच को दर्शाती इस सौहार्द कार्यक्रम को यथार्थ रूप देते हुए एनजेएचपीएस ने शुक्रवार को […]

You May Like

Breaking News