हिमाचल के वीर जवानों के बलिदान पर CM ने शोक जताया

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान भारतीय सेना के नायक अरविंद कुमार तथा पैराट्रूपर प्रमोद नेगी की शहादत पर शोक व्यक्त किया है।

अरविंद कुमार जिला कांगड़ा के मरूं गांव और प्रमोद नेगी जिला सिरमौर के शिलाई के निवासी थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर जवानों द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शोक संतप्त परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति से उभरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कौशल आधारित शिक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता पर बल, पेन हब के साथ किया MOU साइन- रोहित ठाकुर

Sat May 6 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा क्षेत्र में आशातीत प्रगति की है तथा वर्तमान प्रदेश सरकार कौशल आधारित शिक्षा प्रणाली विकसित करने पर बल दे रही है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यहां पेनसिल्वेनिया ग्लोबल तथा एजुकेशन हब (पेन हब) के प्रतिनिधियों के साथ समझौता ज्ञापन की […]

You May Like

Breaking News